1:38 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान से सपा टिकट के प्रबल दावेदार बने विजेंद्र यादव, 10 साल के कार्यों का दिया हवाला

सहसवान से सपा टिकट के प्रबल दावेदार बने विजेंद्र यादव, 10 साल के कार्यों का दिया हवाला

जनता का विश्वास और विकास कार्यों को बनाया मुख्य आधार

सहसवान, बदायूं। 113 विधानसभा सहसवान से समाजवादी पार्टी के टिकट के लिए दावेदारी तेज हो गई है। जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र यादव ने भी पार्टी से टिकट की दावेदारी पेश की है।

विजेंद्र यादव दो बार लगातार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं और पिछले 10 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

“जनता का विश्वास हमारा विकास” के नारे के साथ यादव ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य “क्षेत्र का सम्मान और सर्वांगीण विकास” है। पोस्टर के माध्यम से उन्होंने “आपका अपना, आपके द्वार, आपके साथ” का संदेश देते हुए सहसवान के विकास का संकल्प दोहराया है।

समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ और “समाजवाद ही समाधान” के सिद्धांत पर चलते हुए विजेंद्र यादव ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा, बेहतर सड़क सुविधा, हर घर तक साफ पानी और स्वस्थ समाज उनकी प्राथमिकता है।


गौरतलब है कि सहसवान विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की ओर से कई दावेदार सामने आ रहे हैं, लेकिन विजेंद्र यादव अपने 10 साल के जनाधार और जमीनी जुड़ाव के दम पर खुद को मजबूत दावेदार बता रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस