8:42 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बदायूं

इस्लामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
थाना इस्लामनगर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस