बदायूं
UP पुलिस भर्ती परीक्षा: बदायूं के अभ्यर्थियों के लिए राहत, परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की किराया सूची जारी।
बदायूं, 7 जून 2026।
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित होगी। इसको देखते हुए जनपद बदायूं में बनाए गए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए जिला प्रशासन ने किराया सूची जारी कर दी है। इससे हजारों अभ्यर्थियों को ऑटो-टेम्पो चालकों की मनमानी से बचने में मदद मिलेगी।
* बदांयू रेलवे व बस स्टेशन से केंद्रों की दूरी और किराया तय*
जारी सूची के अनुसार जिले के 15 परीक्षा केंद्रों के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से दूरी व अधिकतम किराया निर्धारित किया गया है। अधिकतर केंद्रों तक का किराया 10 रुपये से 15 रुपये के बीच रखा गया है।
*प्रमुख केंद्रों का किराया*
– *हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज*: रेलवे/बस स्टेशन से 1 किमी, किराया 10 रुपये
– *पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुलिस लाइन*: दोनों स्टेशनों से 0.5 किमी, किराया 10 रुपये
– *महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उझानी*: बदांयू रेलवे स्टेशन से 12 किमी, किराया 20 रुपये, सबसे अधिक
– *राजकीय महिला महाविद्यालय*: रेलवे स्टेशन से 4 किमी, किराया 15 रुपये
– *पार्वती आर्य गर्ल्स इंटर कॉलेज*: बस स्टेशन से 5 किमी, किराया 15 रुपये
*अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत*
हर साल परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतें आती थीं। इस बार प्रशासन ने पहले ही रेट लिस्ट जारी कर दी है। सबसे नजदीक पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड सिर्फ 0.5 किमी पर है, जबकि सबसे दूर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उझानी बदांयू से 12 किमी पर स्थित है।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि तय किराये से अधिक मांगने पर तत्काल कंट्रोल रूम या पुलिस को सूचना दें। साथ ही परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के लिए पहले ही रूट और साधन तय कर लें।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

