3:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बैंक खाते से उड़ गए 93 हजार रुपये, एसएमएस आते ही पैरों तले खिसकी जमीन; कार्रवाई और रकम वापसी के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित

बदायूं

बैंक खाते से उड़ गए 93 हजार रुपये, एसएमएस आते ही पैरों तले खिसकी जमीन; कार्रवाई और रकम वापसी के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित

केशव गुप्ता

बदायूँ। जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से 93,588 रुपये पार हो गए। पीड़ित को घटना की जानकारी तब हुई जब उसके मोबाइल फोन पर खाते से रुपये निकलने का एसएमएस प्राप्त हुआ। मैसेज देखते ही उसके होश उड़ गए और उसने तत्काल बैंक व पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया।
पीड़ित के अनुसार 2 जून को उसके बैंक खाते से 93,588 रुपये की रकम निकाल ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही उसने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो रकम वापस मिल सकी और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हो सकी। पीड़ित का आरोप है कि सहसवान पुलिस ने उसकी शिकायत पर गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते उसे साइबर थाने का रुख करना पड़ा।
पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर देकर खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद अभी तक उसे कोई राहत नहीं मिली है। रकम वापस न मिलने से वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है।
वहीं, साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी के बीच यह मामला एक बार फिर बैंक खाताधारकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित को उम्मीद है कि साइबर पुलिस मामले की जांच कर जल्द ही उसकी मेहनत की कमाई वापस दिलाएगी और ठगी करने वालों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस