11:33 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

टीजीटी परीक्षा 2026: बदायूँ में 13 केंद्रों पर आज और कल होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

टीजीटी परीक्षा 2026: बदायूँ में 13 केंद्रों पर आज और कल होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

केशव गुप्ता

बदायूँ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा-2026 जनपद बदायूँ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 03 एवं 04 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है।
जनपद में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय महिला महाविद्यालय, गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी तथा अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने हेतु निर्धारित किराया सूची भी जारी की गई है। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं।
पुलिस एवं प्रशासन ने अभ्यर्थियों तथा आमजन से अपील की है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

विज्ञापन एक्सप्रेस