9:26 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बच्चे चरित्रवान होंगे तो परिवार समाज उत्तम होंगे – अगरपाल सिंह

हरि वीर दल के बच्चों का सम्मान –

बच्चे चरित्रवान होंगे तो परिवार समाज उत्तम होंगे – अगरपाल सिंह

बिल्सी –

तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज के 112 में वार्षिकोत्सव के अवसर पर आर्य वीर दल व आर्य वीरांगना दल शिविर में भाग लेने वाले विशिष्ट बच्चों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर आर्य समाज गुधनी के प्रधान बद्री प्रसाद आर्य मंत्री अगर पाल सिंह , कोषाध्यक्ष राकेश आर्य , उप मंत्री संजय सिंह के साथ आचार्य संजीव रूप ने बच्चों को मेडल पहनाए तथा प्रमाण पत्र दिए ।बच्चों को प्रेरणा देते हुए यज्ञ महोत्सव के निर्देशक वैदिक विज्ञान आचार्य संजीव रूप ने कहा “हमारा यज्ञ महोत्सव का उद्देश्य केवल यज्ञ करना ही नहीं है किंतु बच्चों को संस्कृत करना घर परिवारों को सब विचारों से भरकर स्वस्थ करना समाज और राष्ट्र को मजबूत करना पर्यावरण की रक्षा करना सबको नेक बनना है । मास्टर अगर पाल सिंह ने कहा ‘यदि बच्चे सुसंस्कृत व चरित्रवान होंगे तो घर परिवार समाज और राष्ट्र उत्तम होगा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस