8:32 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में भाईचारे के साथ मनाया गया ईद का त्योहार

बिल्सी । बिल्सी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा बकरीद) का पर्व श्रद्धा, सादगी और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर और ग्रामीण इलाकों में रौनक दिखाई दी। नए कपड़े पहनकर बच्चे, युवा और बुजुर्ग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों और ईदगाहों की ओर रवाना हए।
नगर की जामा मस्जिद में मौलाना असरारुल हक ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई । उन्होंने अपने खुतबे में त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश दिया
वहीं मुख्य ईदगाह पर मौलाना उस्मान कादरी ने नमाज की सदारत की। नमाज के बाद देश में अमन, चैन तरक्की और कौमी एकता के लिए विशेष दुआएं मांगी गई।
नमाज पूरी होने के बाद ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बडों ने बच्चों को ईदी बांटी, जिससे हर तरफ उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। कोठी वाली मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज अदा की गर्ड।
त्योहार के दौरान गंगा-जमूनी तहजीब का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के वरिष् नेता हाजी अजमल खान और सपा नगर अध्यक्ष कवीन्द्र सक्सेना ने ईदगाह पहंचकर मुस्लिम भाइयों को गले लगाया और ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी मतभेद भु

लाकर प्रेम और सौहार्द बढाने का संदेश देता है वहीं, पर्व को शांतिपर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्र कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस