4:24 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: कादरचौक पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी दबोचा

बदायूं

बदायूं: कादरचौक पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी दबोचा

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धनुपुरा की ओर नदी किनारे अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामपाल पुत्र जोधा निवासी धनुपुरा को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब बनाने के उपकरण तथा एक प्लास्टिक की पिपिया में करीब 18 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इस मामले में थाना कादरचौक में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस