बिल्सी में युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी, तीन के खिलाफ केस दर्ज।
बिल्सी बदायूँ, 26 मई 2026।
बिल्सी थाना के एक ग्राम में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब एक माह पहले गाँव का ही भूरा उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस कार्रवाई के बाद बेटी वापस मिल गई थी।
आरोप है कि इसके बाद भूरा के साथी चन्द्रभान पुत्र ठाकुर दास ने उनकी बेटी को एक मोबाइल दिया। वहीं भूरा का चाचा रूप सिंह रास्ते में आते-जाते ताना मारता था।
20 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे इसी कहासुनी को लेकर रूप सिंह, उमेश पुत्रगण ख्यालीराम और चन्द्रभान पुत्र ठाकुरदास ने गाली-गलौज करते हुए उसे लात-घूंसों से मारा और जान से मारने की धमकी दी।
बिल्सी SHO मनोज कुमार ने मामले की जांच उपनिरीक्षक संतोष को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

