पंजाबी मंदिर वाले मार्ग की बदहाली, आदमी में नहीं पर नालियों में खुशहाली ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
शहर के पंजाबी मंदिर के वार्षिकोत्सव का आज समापन हुआ और उसमें सहभागिता करने वालों को मंदिर जाने वाली सडक की बदहाली और गंदगी से बजबजाती नालियों के अलावा सडक पर अव्यवस्थाओं का जो नजारा देखने को मिला उसने नागरिकों के दिल को दुखी करके रख दिया क्योंकि नगर पालिका की ओर से सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी और हर पल नागरिकों की सुरक्षा में दिन और रात एक करने वाले वर्दी वाले महकमें का ध्यान इस पर नहीं गया कि मंदिर के आसपास वर्दीधारी जवानों को तैनात किया जाना है। मंदिर में आने जाने श्रद्धालओं की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड दी गई। पंजाबी मंदिर शहर का एक प्रमुख देवस्थान माना जाता है और इसमें तमाम अवसरों पर सांसद, विधायक और चेयरमैन आदि अक्सर सहभगिता करते रहते हैं लेकिन सडक की बदहाली, नालियों की गंदगी और सुरक्षा अव्यवस्थाओं को देखकर आने जाने वालों को यह महसूस हुआ कि कुर्सी मिलने केे बाद इंसान को भूल जाने वाले अब काम निकलने के बाद अपने दायित्व से कोई सरोकर नहीं है। बस सारा काम वोट लेने तक सीमित रह गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

