3:41 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में शराबी युवकों का आतंक: तेज रफ्तार कार से कई को रौंदा, भीड़ ने गाड़ी फोड़ी

बदायूं

बदायूं में शराबी युवकों का आतंक: तेज रफ्तार कार से कई को रौंदा, भीड़ ने गाड़ी फोड़ी

बदायूं: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम नशे में धुत कार सवार युवकों ने तेज रफ्तार कार से जमकर उत्पात मचाया। कंपनी बाग में एक मैकेनिक से विवाद और मारपीट के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। भागते समय वाटर वर्क्स रोड, पंडित जी पेट्रोल पंप और एस.के. इंटर कॉलेज के पास कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें सुंदरम उर्फ लालू समेत कई लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली नंबर की कार (DL 9CY 5588) को रोकने की कोशिश करने पर चालक ने बैक गियर डालकर फिर लोगों को टक्कर मार दी। लगातार हादसों से गुस्साए लोगों ने गांधी ग्राउंड के पास कार को घेर लिया। खुद को फंसता देख आरोपी युवक कार छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद भीड़ ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर दी।
सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस और सदर कोतवाली पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस