4:24 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

रीवा में जैन साध्वियों का निधन, समाज में आक्रोश, बिल्सी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बिल्सी ।
मध्य प्रदेश के रीवा में हुईं सड़क दुर्घटना में दो जैन साध्वियों के निधन के बाद स्थानीय जैन समाज में आक्रोश है। इस घटना के विरोध में और जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर बिल्सी जैन समाज ने सोमवार को एक शांति मार्च निकाला। समाज ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौपा।
हादसे में परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री श्रुतमति माताजी और परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री उपशममति माताजी का निधन हो गया था। इस घटना से जैन समाज में शोक व्याप्त है।
शांति मार्च नगर के प्रमख मार्गों से होते हए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय तहसील बिल्सी पहुंचा। इस दौरान समाज के लोगों ने पैदल विहार करने वाले जैन साधु-संतों को विशेष सुरक्षा प्रदान करने और देश में ‘राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति’ लागू करने की मांग की।
इसके बाद तहसील परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्ध्ांजलि सभा के समापन पर जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित पांच स्त्रीय ज्ञापन तहसीलदार बिल्सी को सौंपा।
ज्ञापन में मध्य प्रदेश के रीवा में हुई सड़क दुर्घटना की तुरंत और निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही, हादसे के लिए जिम्मेदार लापरवाह वाहन चालक व दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी शामिल है।
समाज ने देशभर में विहार (पैदल यात्रा) करने वाले जैन साधू-संतों की सरक्षा के लिए अविलंब ‘राष्टीय संत सूरक्षा नीति’ का गठन करने की अपील की डहै इसके अतिरिक्त, संतों के पैदल विहार के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें विशेष सूरक्षा और सुरक्षित मार्ग कॉरिडोर) उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी दुरूखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस मौके पर बबिता जैन, प्रीति जैन, स्वस्ति जैन, सीमा जैन, दिव्या जैन, आरती जैन, राखी जैन, शीला जैन रीता जैन, सलोनी जैन. सरिता जैन, निशा जैन, गीता जैन, प्रशांत जैन, टीट्र जैन, नीरज जैन, अंशुूल जैन भूपेंद्र जैन, अनिल जैन, विनोद जैन आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस