11:52 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में 20 पौआ अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

बिल्सी में 20 पौआ अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार।

बदायूँ 24 मई।

थाना बिल्सी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 20 पौआ अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी आमोद सक्सेना, निवासी बांस बरौलिया, सिमर्रा ठेके से शराब लेकर आ रहा था।

पुलिस ने थैले की तलाशी में “ग्रैंड मास्टर” मार्का के 200 ml वाले 20 पाउच बरामद किए। पूछताछ में आरोपी शराब का लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। जांच उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस