2:43 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली पुलिस का एक्शन, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले दो युवक गिरफ्तार

बिसौली पुलिस का एक्शन, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले दो युवक गिरफ्तार

बदायूँ पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बिसौली पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस ने वीरेंद्र यादव पुत्र शंकरलाल एवं विकास यादव पुत्र हरवेश सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर थाना बिसौली जनपद बदायूँ को हिरासत में लिया। दोनों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने के लिए संदिग्ध और उपद्रवी तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। बिसौली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस