माहेश्वरी समाज बिसौली परिक्षेत्र की नई कार्यकारिणी गठित
कुंवर गांव संवाददाता
बिसौली। माहेश्वरी समाज बिसौली परिक्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समाज के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
नई कार्यकारिणी में रामेंद्र चंद्र माहेश्वरी (बिसौली) एवं जगत मोहन माहेश्वरी (सैदपुर) को संरक्षक बनाया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दबतोरी निवासी मुकेश चंद्र माहेश्वरी को सौंपी गई।
उपाध्यक्ष पद पर बागरैन निवासी दीनदयाल माहेश्वरी एवं बिसौली निवासी वैभव माहेश्वरी को मनोनीत किया गया। वहीं सैदपुर के वेद प्रकाश माहेश्वरी को महामंत्री और वजीरगंज निवासी प्रमोद कुमार माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा खुर्रमपुर भमोरी निवासी तपीश बाबू को संगठन मंत्री तथा छारछू निवासी योगराज को सहमंत्री नियुक्त किया गया।
कार्यसमिति सदस्य के रूप में शेष माहेश्वरी (कुंवरगांव), प्रदीप माहेश्वरी (वजीरगंज), सौरभ माहेश्वरी (सैदपुर), आयुष माहेश्वरी (सैदपुर) एवं दीपक माहेश्वरी (बागरैन) को शामिल किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के लोगों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

