1:27 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

युवाओं ने सीखा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का व्यावहारिक पाठ


बदायूं। मेरा युवा भारत (MY Bharat), बदायूं द्वारा युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में जिला पूर्ति कार्यालय, बदायूं में अनुभवात्मक शिक्षा कार्यक्रम (ELP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था — सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की कार्य प्रणाली से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) श्री सतीश मिश्रा , जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह द्वारा बैनर अनावरण के साथ हुआ। श्री सतीश मिश्रा ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013, अंत्योदय अन्न योजना (AAY), प्राथमिकता घरेलू (PHH) श्रेणियों, तथा ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ (ONORC) योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार डिजिटल तकनीक ने PDS को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है।
“युवा पीढ़ी को शासन व्यवस्था की जमीनी समझ होना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
ये युवा कल के नीति-निर्माता हैं।”
— श्री सतीश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी, बदायूं ने कार्यक्रम में प्रतिभागियों बदायूं के शहरी एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थित उचित मूल्य की दुकानों (राशन शॉप) का भ्रमण कियाऔर करने को कहा है।। वहाँ उन्होंने e-POS (इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल) मशीनों और बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण के माध्यम से सब्सिडी युक्त गेहूँ और चावल के वितरण को प्रत्यक्ष रूप से देखा। अंशुल और पंकज सिंह ने e-POS डिवाइस को स्वयं संचालित कर अनुभव प्राप्त किया, जबकि विपिन और पवन यादव ने भौतिक स्टॉक रजिस्टर तथा डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान किया। अंशुल और पवन यादव ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू का संचालन किया। जिला आपूर्ति कार्यालय के ऑफिस में राशन कार्ड डेटा एंट्री, शिकायत निवारण और UP फूडविपिन सिक्योरिटी पोर्टल की कार्यप्रणाली को देखा गया। अंशुल और रिंकू यादव ने एक मॉक निरीक्षण अभ्यास में राशन दुकान के कार्य प्रणाली को जाना।
श्री सतीश मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम ने उनकी नागरिक जागरूकता को एक नई दिशा दी है।
श्री आदित्य सिंह जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत बदायूं ने कहा कि कार्यक्रम युवाओं को शासन व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस कार्यक्रम ने सिद्ध किया कि अनुभवात्मक शिक्षा न केवल ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि युवाओं में नागरिक उत्तरदायित्व की भावना को भी जागृत करती है। वह भौतिक शिक्षा का विकास करती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.