1:56 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: थैले में शराब ले जाते युवक गिरफ्तार

बिल्सी: थैले में शराब ले जाते युवक गिरफ्तार।

बिल्सी (बदायूं) 19 मई।

थाना पुलिस ने बमेड़ गांव के पास से एक युवक को नाजायज देशी शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी थैले में शराब भरकर सहसपुर बेचने जा रहा था।

18 मई की शाम उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह, कांस्टेबल सोहित कुमार व धर्मेन्द्र सिंह गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खडंजे वाले रास्ते पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान पिन्टू पुत्र सतेन्द्र पाल सिंह, निवासी ग्राम सहसपुर, थाना बिल्सी, के रूप में हुई। उसके थैले से “ग्रैन्ड मास्टर” मार्का देशी शराब के 16 पव्वे बरामद हुए।

पुलिस ने धारा 60(1) Ex Act में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.