बिल्सी: गांव से 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट।
बिल्सी (बदायूं)19 मई ।
बिल्सी थाने के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही युवक पर अपनी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थी ने बिल्सी पुलिस को बताया कि 17 मई 2026 की रात करीब 11 बजे गांव का ही सौरभ पुत्र धर्मेन्द्र सिंह उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चला। प्रार्थी का आरोप है कि सौरभ के पिता धर्मेन्द्र पुत्र प्रेमपाल सिंह ने भी इसमें मदद की है।
SHO मनोज कुमार के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com