5:57 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग पुलिस पर उठे सवाल! दबंग के आतंक से दहशत में परिवार

मूसाझाग पुलिस पर उठे सवाल! दबंगों के आतंक से दहशत में परिवार, पीड़ित बोला — “क्या बड़ी वारदात का इंतजार कर रही पुलिस?”

बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के नगर पंचायत गुलड़िया में दबंगई और मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कई बार शिकायत और 112 नंबर पर सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। भय के माहौल में जी रहा परिवार अब खुद की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
नगर पंचायत गुलड़िया निवासी कल्याण सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के मुताबिक 15 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि गांव का आरोपी शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर दी, जिससे उनके कपड़े तक फट गए। मामले की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित का कहना है कि अगले दिन 16 मई को थाना मूसाझाग में आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस गांव तक जांच करने भी नहीं पहुंची। आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए।
पीड़ित परिवार के अनुसार 17 मई को आरोपी फिर 6-7 अज्ञात युवकों के साथ असलहे लेकर पहुंचा और दोबारा गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित की पत्नी और छोटे बेटे के साथ भी मारपीट की गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने फिर 112 नंबर पर सूचना दी, जहां से थाने जाने की सलाह दी गई। इसके बाद दोबारा थाना मूसाझाग में तहरीर दी गई, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहा है और कभी भी कोई बड़ी वारदात हो सकती है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.