1:04 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

22 मई से 250 बच्चों का लगेगा संस्कार शिविर

यज्ञ महोत्सव 2026
22 मई से 250 बच्चों का लगेगा संस्कार शिवर
लगाए जाएँगे 500 वृक्ष
*ढाई कुंटल घी व 3 कुंटल सामग्री से होगा यज्ञ

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में होने वाले यज्ञ महोत्सव 2026 की तैयारियां जोर शोर से चल रही है ।महोत्सव के निर्देशक अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने चंदौसी के सुप्रसिद्ध डॉक्टर वीरेश कुमार व नगर के प्रतिष्ठित पप्पू सेठ को आमंत्रण दिया । वजीरगंज में विपिन कुमार वार्ष्णेय ,आदर्श इलेक्ट्रानिक्स ,पवन बुक डिपो आदि को कुँवरगाँव के चेयरमेन अरविन्द कुमार को , इस्लामगर के संजीव कुमार गुप्ता , बॉबी गुप्ता , श्रवण कुमार आर्य आदि अनेक श्रद्धालुओं को तेरी के डॉक्टर अमित गुप्ता एसडीएम बिल्सी तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी थाना अध्यक्ष एवं तहसील के सभी वकील एवं नगर के सुधीर सोमानी , रजनीकान्त अग्रवाल , राहुल वार्ष्णेय , नरेन्द्र गरल , अमित वार्ष्णेय ,राजीव माहेश्वरी शरद जैन प्रशांत जैन आदि को आमंत्रण दिया । अब तक 100 से अधिक ग्राम व शहर के लोगों को निमंत्रण दिया जा चुका है । आचार्य संजीव रूप ने बताया 22 मई से 14 से 20 वर्ष की आयु के 250 बच्चों को निःशुल्क संस्कार शिविर लगाया जाएगा । पर्यावरण की शुद्धि के लिए 500 वृक्ष 28 मई को लगवाए जाएंगे तथा दो कुंतल गौ घ्रत से यज्ञ किया जाएगा !

विज्ञापन एक्सप्रेस