बिसौली। मुरादाबाद की रहने वाली युवती ने बदायूं के युवक से किया प्रेम विवाह, अपने माता-पिता पर लगाया पति का उत्पीड़न करने का आरोप। मुरादाबाद जनपद की रहने वाली एक युवती ने अपनी मर्जी से बदायूं जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गोठा निवासी युवक से शादी कर ली। युवती ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है और अपने माता-पिता पर पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि उसने अपनी इच्छा से युवक संजय पुत्र गोरखनाथ निवासी ग्राम गोटा थाना वजीरगंज से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया है। युवती का आरोप है कि उसके माता-पिता और परिवार के लोग इस शादी से नाराज हैं तथा उसके पति और ससुराल वालों को झूठे मामले में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। युवती ने यह भी कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से पति के घर बालों के साथ रह रही है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में युवती ने अपने माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा उसे और उसके पति को सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

