2:25 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव पुलिस का बड़ा एक्शन: 45 हजार रुपये के डोडा छिलके संग तस्कर गिरफ्तार

बदायूं

कुंवरगांव पुलिस का बड़ा एक्शन: 45 हजार रुपये के डोडा छिलके संग तस्कर गिरफ्तार

बदायूँ। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुंवरगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को भारी मात्रा में डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कुंवरगांव पुलिस ने ग्राम दुगरैया क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध नशीले पदार्थ की खेप लेकर गुजरने वाला है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने गांव के ट्यूबवेल से आगे कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार यादव पुत्र रक्षपाल सिंह यादव निवासी ग्राम बादल थाना कुंवरगांव, जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक के कट्टे में रखा 06 किलो 340 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय बताया जा रहा है।
थाना कुंवरगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 72/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि आरोपी अपराध की दुनिया का पुराना खिलाड़ी है।
इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे तस्करों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश कौशिक सहित कुंवरगांव पुलिस टीम की अहम भूमिका

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस