12:11 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति-5 के तहत मुजरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बदायूं

मिशन शक्ति-5 के तहत मुजरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाजारों और स्कूलों के आसपास चला सघन चेकिंग अभियान

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत थाना मुजरिया पुलिस की एंटी रोमियो टीम पूरी तरह सक्रिय नजर आई। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, स्कूलों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे युवकों व अनावश्यक रूप से सार्वजनिक स्थानों पर खड़े लोगों से पूछताछ की। पुलिस द्वारा युवकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा गया कि महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एंटी रोमियो टीम ने स्कूल और कॉलेज के आसपास विशेष निगरानी रखते हुए छात्राओं से बातचीत भी की तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।
मुजरिया पुलिस की इस कार्रवाई से बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से मनचलों और असामाजिक तत्वों में डर का माहौल बनता है तथा महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिलता है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आगे भी लगातार चेकिंग और जागरूकता अभियान जारी रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस