2:50 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप- खनन माफिया पर प्रशासन का प्रहार,

बदायूं

खनन माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, सहसवान में ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

लोडर मशीन समेत आधा दर्जन से अधिक मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज, अवैध खनन कारोबारियों में खलबली

बदायूं। जनपद के सहसवान क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया। देर रात चली इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों से लोडर मशीन सहित आधा दर्जन से अधिक मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। प्रशासनिक टीम की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया और कई चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। शिकायतों के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान खेतों और ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर परिवहन किया जा रहा था। टीम ने मौके से एक लोडर मशीन और कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि खनन माफियाओं के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई की चर्चा पूरे इलाके में बनी रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध खनन से गांवों की सड़कें खराब हो रही थीं और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा था। अब प्रशासन की सख्ती से खनन माफियाओं में डर का माहौल दिखाई दे रहा है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस