12:12 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी पर शिक्षक ने लगाया अभद्रता और धमकी देने का आरोप

स्हसवान। जिले में शिक्षक संगठन से जुड़े एक पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पर फोन पर अभद्रता और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। सहसवान निवासी विशाल मिश्रा द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10-32 बजे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने उन्हें फोन कर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कहा कि तू मेरी खिलाफत करता ह, तुझे कौन बचाएगा और घर से निकलने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
पीड़ित का कहना है कि धमकी के बाद वह मानसिक तनाव में हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विशाल मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में उनके ऊपर जनगणना कार्य का भी दायित्व है तथा वह जूनियर शिक्षक संघ में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। शिकायतकर्ता ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक और शिक्षक संगठनों में भी चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस