3:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

रिटायर्ड नेवी अफसर के घर में घुसकर मारपीट, मकान खाली करने को लेकर विवाद

रिटायर्ड नेवी अफसर के घर में घुसकर मारपीट, मकान खाली करने को लेकर विवाद।

बिल्सी, बदायूं, 15 मई 2026।

थाना बिल्सी के ग्राम वैन निवासी रिटायर्ड चीफ पेटी अफसर इंडियन नेवी हरिश्चंद्र सिंह के घर में 12 मई की रात लाठी-डंडों से लैस होकर घुस आए लोगों ने मारपीट की।

शिकायत के मुताबिक, पैतृक मकान पर अवैध कब्जे को लेकर भाई केहर सिंह और भतीजे उदय प्रताप, मोहित कुमार ने हरिश्चंद्र व उनकी पत्नी को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि “पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, हमारी ऊपर तक पहुंच है।”

पीड़ित परिवार के साथ मुंबई में रहता है और गांव के मकान पर कब्जा खाली कराना चाहता है। पुलिस ने 14 मई को मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रामसेवक सिंह राठौड़ को सौंपी है। पीड़ित ने जान-माल का खतरा बताया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस