10:08 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पति से मामूली बात पर कहां सुनी होने पर चलती बाइक से कूदी पत्नी

पति से मामूली बात पर कहां सुनी होने पर चलती बाइक से कूदी पत्नी।

सहसवान- (बदायूं)में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला चलती मोटरसाइकिल से कूद गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक दहगवा निवासी नीलम अपने पति रनबीर के साथ ससुराल दोहरी नगला से लौट रही थी। रास्ते में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान नीलम चलती मोटरसाइकिल से कूद गई।

मोटरसाइकिल से कूदने के कारण नीलम के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे तत्काल सहसवान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि नीलम और रनबीर की शादी को अभी सात महीने ही हुए हैं।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस