2:05 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 22 पव्वे बरामद

उझानी में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 22 पव्वे बरामद।

उझानी, बदायूँ 13 मई।

महाराणा प्रताप चौक के पास हाइवे किनारे चाय के खोखे पर अवैध शराब बेच रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से देशी शराब के 22 पव्वे बरामद हुए हैं।

पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल रोहित कसाना नगेन्द्र सिंह शाम कस्बा उझानी में गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि महाराणा प्रताप चौक पर एक लड़का लाल टी-शर्ट पहनकर अवैध शराब बेच रहा है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची खोखे के पास खड़े युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीरू 22 पुत्र स्व भुवेन्द्र बाबा, निवासी ग्राम संजरपुर, थाना उझानी बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास सफेद प्लास्टिक के थैले में अंगूरी मार्का के 12 और दीवाना मार्का के 10 पव्वे देशी शराब बरामद हुई।
मामले की जांच उपनिरीक्षक भारती सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस