11:04 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भक्तों ने बाबा का श्रृंगार कर किया चालीसा का पाठ

बिल्सी। नगर के तहसील रोड़ स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर मंगलवार की सुबह नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों हनुमान चालीसा का पाठ कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। जो भी भक्त सच्ची श्रध्दा के साथ चोला चढ़ाकर दान-पुण्य करता है। बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते है। इस मौके पर सौरभ देवल, निशान्त देवल, प्रांजल देवल, रितिक देवल, उदयराज कोहली आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा समेत बाबा के भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर हवन कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस