एक गैस सिलेंडर के लिये कई दिनों तक लगाने पड़ रहे ऐजेंसी के चक्कर
उपभोक्ताओं में भारी रोष
कुंवर गांव बदायूं । पहले भारत गैस एजेंसी की सप्लाई गाड़ी कुंवरगांव तक आती थी, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलती थी। लेकिन अब कई माह से
सप्लाई वाहन बंद होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। करीब 15 किलोमीटर दूर बदायूं जाकर लोगों को खुद खाली सिलेंडर ले जाना और भरा सिलेंडर वापस लाना पड़ रहा है। एजेंसी से पहले रसीद लेकर लगभग 7 से 8 किलोमीटर दूर बहेड़ी गोदाम से लाना पड़ता है
भीषण गर्मी में महिलाओं, बुजुर्गों और गरीब परिवारों के लिए यह समस्या और गंभीर बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी गैस सिलेंडर इतनी दूर ले जाना और वापस लाना खतरे से खाली नहीं है। रास्ते में कभी भी कोई हादसा हो सकता है, लेकिन एजेंसी को उपभोक्ताओं की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं दिखाई दे रहा।सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों तथा घरेलू महिलाओं व दिव्यांग लोगों को झेलनी पड़े रही है,उन्हें एक गैस सिलेंडर के लिए कई-कई दिनों तक ऐजेंसी के चक्कर लगाने के बाबजूद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।बताया जाता है कि गैस सप्लाई बदायूं स्थित कैलाश टाकीज , बाबूराम मार्केट के पास से होती है।
जब इस समस्या को लेकर एजेंसी से जुड़े अनुप अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया
ग्रामीणों का कहना है कि एजेंसी की लापरवाही और मनमानी का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। यदि जल्द ही कुंवरगांव में दोबारा गैस सप्लाई वाहन शुरू नहीं कराया गया तो उपभोक्ता बड़ा विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर भारत गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने और आम जनता को राहत दिलाने की मांग की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com