उझानी में नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप, केस दर्ज।
उझानी-बदांयू 11 मई 2026।
उझानी कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, घटना 10 मई की सुबह करीब 11 बजे की है। आरोप है कि सोनू दीक्षित पुत्र नामालूम निवासी कोतवाली क्षेत्र नाबालिग को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले से लड़की से फोन पर बात करता था।
शिकायत के आधार पर उझानी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अनुज कुमार को सौंप दी है। पुलिस आरोपी की तलाश और लड़की की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

