बदायूं
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर जनपदभर में अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में सफलता हाथ लगी है। उघैती और हजरतपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और नाजायज चाकू के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
थाना उघैती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम ईखखेड़ा निवासी दयाराम पुत्र दोधराज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 16 पाउच अवैध देशी शराब (प्रत्येक 250 मिलीलीटर) बरामद की। मामले में थाना उघैती पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं थाना हजरतपुर पुलिस ने भी अभियान के दौरान ग्राम खिरखन नगला निवासी रामगुलाम पुत्र महेंद्र को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
जनपद पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

