11:03 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

मड़िया भांसी–प्रहलादपुर मार्ग पर जलभराव, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

कुंवरगांव। सलारपुर ब्लाक क्षेत्र के मड़िया भांसी से प्रहलादपुर को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, कीचड़ और जलभराव होने के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे गिरते-पड़ते किसी तरह रास्ता पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बरसात और पानी भराव के चलते यह रास्ता खतरे का सबब बन चुका है। बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से आसपास के कई गांवों के बच्चे स्कूल और कॉलेज जाते हैं, लेकिन बदहाल सड़क उनकी रोजमर्रा की मुश्किलें बढ़ा रही है।
ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.