बदायूं
ऑपरेशन मिशन शक्ति-5 : सहसवान पुलिस का महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान तेज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में थाना सहसवान पुलिस की मिशन शक्ति टीम लगातार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को मजबूत करने में जुटी हुई है।
इसी क्रम में #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना सहसवान क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें मिशन शक्ति टीम द्वारा बाजारों, विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारों और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला सहायता हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जागरूक किया। साथ ही सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP साझा करने के खतरे और साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए।
पुलिस टीम ने महिलाओं एवं छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
थाना सहसवान पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान क्षेत्र में महिलाओं के अंदर सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के साथ-साथ अपराधियों में पुलिस का भय पैदा कर रहा है। मिशन शक्ति टीम की इस सक्रिय पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

