7:20 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

दुगरैय्या में तेज रफ्तार का कहर: महिला गंभीर घायल, टक्कर मारकर चालक फरार

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के दुगरैय्या में बुधवार को एक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

 

प्रहलादपुर गांव निवासी राजकुमारी (45) पत्नी धर्मेंद्र पाल अपने बेटे सत्यवीर (20) के साथ बाइक से बदायूं जा रही थीं। दुगरैय्या के पास सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में राजकुमारी के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि बेटे को मामूली चोटें आई हैं।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए वाहन चालक की जानकारी नहीं मिल सकी है।

 

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.