6:11 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

अटैना पुल से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बदायूं

अटैना पुल से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उसहैत थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना उसहैत में दर्ज मुकदमा संख्या 91/2026 धारा 115(2)/352/105 BNS से संबंधित अभियुक्त मोहित ठाकुर पुत्र जितेन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम लिलमा को अटैना पुल के उत्तरी सिरे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.