10:57 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर पुलिस द्वारा ऑटोलिफ्टर गैंग का वाछिंत गिरफ्तार

बदायूं

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा ऑटोलिफ्टर गैंग के वाछिंत अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
वाछिंत अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिलो के कटे हुए पार्ट्स जिसमें एक बैटरी, दो साइलेन्सर, एक अपाचे मोटर साइकिल की टंकी हुई बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बदायूँ के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे चोरी /लूट के अपराधियों एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत दिनाँक 25.04.2026 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ओटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्यों 1. अरून पुत्र फूल सिंह 2. संजीव पुत्र मथुरी निवासीगण ग्राम करियावैन थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ को मय चोरी की गयी 04 अदद मोटरसाईकिल मय मोटरसाईकिलों के पार्टस के साथ दहगवाँ चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना जरीफनगर पर मु0अ0स0- 115/2026 धारा- 35,106 BNSS व 317(2), 317(5)/318(4)/338/336(3) /340(2) BNS बनाम अरून आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 03.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभि0 रामविलास उपरोक्त को चोरी की गई मोटरसाइकिलो के कुछ कटे हुए पार्ट्स जिनमें एक बैटरी, दो साइलेन्सर, एक अपाचे मो0सा0 की टंकी के साथ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार बदायूँ भेजा गया।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्त रामविलास उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो बताया गया कि यह सभी कटे हुये पार्ट्स ( बैटरी , दो साइलेन्सर , एक अपाचे मो0सा0 की टंकी )चोरी की गयी मोटरसाईकिलो से निकाले हुये है, हम लोग मोटरसाईकिलों को चोरी करके उनके पार्ट्स अलग- अलग काटकर जरूरतमंद लोगो को बेच देते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस