12:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी तहसील में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बिल्सी तहसील में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बिल्सी। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भारतीय हलधर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अवनीश राय को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के चलते मक्का की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। इसके अलावा उन्होंने बिल्सी क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सोत नदी के पुनर्जीवन की मांग उठाते हुए कहा कि इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। साथ ही छुट्टा पशुओं को गौशालाओं में भेजने और क्षेत्र के खराब पड़े नलकूपों को शीघ्र ठीक कराने की भी मांग की गई। राहुल सोलंकी ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो यूनियन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को बाध्य होगी। इस मौके पर टीटू जैन, अवधेश लड्डा, अजीत गुर्जर, शाहनवाज अल्वी, नरेश पाल सिंह, बिजनेस फौजी, इकरार अहमद, विवेक चौहान सहित यूनियन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस