12:26 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

यज्ञ महोत्सव से होती है पर्यावरण के शुद्धि :बी एल वर्मा

यज्ञ महोत्सव 2026
यज्ञ महोत्सव से होती है पर्यावरण के शुद्धि :बी एल वर्मा

बिल्सी , तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में प्रतिवर्ष होने वाले विराट यज्ञ महोत्सव 2026 का प्रचार प्रसार निरंतर चल रहा है । महोत्सव के निर्देशक वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा को निमंत्रण दिया । इस मौके पर बी एल वर्मा ने कहा यज्ञ महोत्सव एक सराहनीय कार्य है क्योंकि यज्ञ महोत्सव जहां पर्यावरण की शुद्ध कर रहा है वही बच्चों को संस्कारित तथा परिवारों को सुसंस्कृत कर रहा है । राष्ट्र को तथा विश्व शांति को समर्पित इस यज्ञ महोत्सव में सभी को भाग लेना चाहिए ।आचार्य संजीव रूप ने बताया यज्ञ महोत्सव 27 मई से 31 मई तक होगा तथा 22 मई से बच्चों के लिए आर्यवीर दल शिविर लगाया जाएगा !

विज्ञापन एक्सप्रेस