
श्री श्यामा श्याम रसिक परिवार के सानिध्य में चल रही श्रीमद भागवत कथा में आज कथा के चौथे दिन श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन, बरेली में पूज्य महाराज श्री जी ने अत्यंत भावपूर्ण ढंग से राजा बलि प्रकरण, राजा अम्बरीष चरित्र, चन्द्र वंश वर्णन एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का रसपूर्ण वर्णन किया।
महाराज जी ने समझाया कि किस प्रकार राजा बलि ने भगवान वामन को अपना सब कुछ समर्पित कर दिया और यह प्रसंग हमें त्याग और समर्पण की महत्ता सिखाता है। इसके बाद उन्होंने राजा अम्बरीष का चरित्र सुनाया, जिसमें अम्बरीष जी ने अपनी अटूट भक्ति और धर्मनिष्ठा से भगवान की कृपा प्राप्त की। महाराज जी ने कहा कि अम्बरीष जी का जीवन यह संदेश देता है कि सच्चा भक्त विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म का पालन करता है और ईश्वर की शरण में रहता है।
चन्द्र वंश वर्णन में महाराज जी ने बताया कि किस प्रकार इस वंश में अनेक महान राजा और भक्त उत्पन्न हुए, जिन्होंने धर्म और संस्कृति की रक्षा की।
सबसे भावविभोर करने वाला प्रसंग रहा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव। महाराज जी ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि जब भगवान का जन्म हुआ तो समस्त ब्रह्मांड आनंद से भर गया। जैसे ही यह प्रसंग आया, भक्तजन नाच-गान में झूम उठे और वातावरण “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया।
कथा के दौरान भजन-कीर्तन की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुजन भावविभोर होकर भक्ति रस में डूब गए और अनेक भक्तजन भजन मंडली के साथ झूमते रहे। मुख्य यजमान के साथ आज के दिवस यजमान CA श्री प्रमोद -वीना अग्रवाल एवं श्री विकल्प – मानसी अग्रवाल ने नवग्रह पूजन आदि कर ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया | उत्सव यजमान श्री जी के अग्रवाल, श्रीमती लता अग्रवाल रहे | उत्सव प्रसादी में श्री शशांक शेखर – नीतू गुप्ता का सहयोग रहा |
सत्र के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने मीडिया के माध्यम से नगरवासियों से निवेदन किया कि वे समय पर पधारकर कथा श्रवण करें और इस पुण्य अवसर का लाभ प्राप्त करें।
कथा में मुख्य रूप से पंकज गुप्ता, मनीष रस्तोगी, शोभित अग्रवाल, राहुल जौहरी, अशोक अवस्थी, अनिल गुप्ता, रवि छाबड़ा, गोविन्द तनेजा, ऐ के सिंह, श्याम कृष्ण गुप्ता, मनोज छिब्बर, मीरा अवस्थी ,उपासना गुप्ता, दीक्षा अग्रवाल, रूचि रस्तोगी, पूर्णिमा मेहरा, छाया सक्सेना, दुर्गा जोशी, उषा शर्मा, मुकेश रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, सरल सक्सेना, राजीव गौड़, एकांश गुप्ता, अमर सिंह, गोवर्धन यादव, मनोज घई, संजय गुप्ता, शिवम् अग्रवाल, दीपक मेहरा, शशांक शेखर, सुमित अग्रवाल, सजल अग्रवाल, विनोद अरोड़ा, प्रेम नारायण केसरवानी, अवधेश रस्तोगी, हरीश रस्तोगी सहित संस्था के समस्त सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
