1:58 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – रामपाल सावित्री देवी इंटर कॉलेज का महामंडलेश्वर किरन बाबा, सांसद जगदंबिका पाल ने किया भूमिपूजन

उझानी के रामपाल सावित्री देवी इंटर कॉलेज का महामंडलेश्वर किरन बाबा, सांसद जगदंबिका पाल ने किया भूमिपूजन।

महामंडलेश्वर व सांसद का अंजू चौहान ने किया स्वागत।

उझानी-बदांयू 1 मई।

उझानी के संजरपुर मार्ग स्थित अवंतिका वाटिका के समीप नवनिर्मित रामपाल सावित्री देवी इंटर कॉलेज का आज गोरखपुर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर किरन बाबा व डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि-पूजन किया।

धनवती देवी सरस्वती बालिका आवासीय इंटर कॉलेज की प्रबंधिका अंजू चौहान ने महामंडलेश्वर किरन बाबा व सांसद जगदंबिका पाल का पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


विद्वान आचार्य द्वारा भूमिपूजन मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराया गया। नवनिर्मित इंटर कॉलेज की पहली ईंट रखते हुए किरन बाबा व सांसद ने कहा कि शिक्षा पाना सभी का मौलिक अधिकार है। इंटर कॉलेज खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा मिलेगी। यही देश की तरक्की का आधार होगी।

प्रबंधिका अंजू चौहान ने बताया कि जल्द ही इंटर कॉलेज का निर्माण कर बच्चों के एडमिशन शुरू कर दिए जाएंगे। कम खर्चे पर बाहर के उच्च कोटि के शिक्षकों द्वारा बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराई जाएगी। इस मौके पर किशनचंद्र शर्मा, पुरूषोत्तम दास वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, लल्लू सिंह चौहान, राहुल शंखधार, अरविंद शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.