2:47 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – खेत जा रही महिला को कुत्ते ने किया लहूलुहान

उझानी – खेत जा रही महिला को कुत्ते ने किया लहूलुहान

उझानी-बदांयू 30 अप्रैल।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर के गोपाल दास की पत्नी कांतीदेवी (48) आज सुबह अपने खेत पर जानवरों को घास लेने पडौसी गांव हज़रतगंज गई।

रास्ते में घूम रहे आवारा कुत्ते ने उनपर हमला कर दिया, जिसमें वह लहूलुहान हो गई। शोर-शराबा सुन खेतों में काम कर रहे किसानों ने बामुश्किल कांती को कुत्ते से बचाया लेकिन तब तक कुत्ता उन्हें लहूलुहान कर चुका था।

घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.