10:09 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत जरीफनगर पुलिस का जागरूकता अभियान

*बदायूं*

*मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत जरीफनगर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को दी सुरक्षा व साइबर जागरूकता की जानकारी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत थाना जरीफनगर क्षेत्र में गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
पुलिस टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके अलावा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और एक सुरक्षित समाज की स्थापना करना है। पुलिस द्वारा चलाया गया यह जागरूकता कार्यक्रम क्षेत्र में काफी प्रभावी रहा और महिलाओं ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी दिखाई

*केशव गुप्ता*

विज्ञापन एक्सप्रेस