10:10 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में राहत की बूंदों से गिरा पारा, रिमझिम बारिश से बदला मौसम।

भीषण गर्मी से मिली राहत।

उझानी-बदांयू 29 अप्रैल।

उझानी में तेज हवाओं और रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 4 मई तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। 10 दिनों तक लू से लोगों को राहत मिलेगी।

जिले में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आखिरकार राहत की बूंदों ने लोगों को सुकून दिया है‌ बुधवार की सुबह शुरू हुई हवाओं और रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई और लोगों को तपिश से राहत मिली।

बुधवार दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। पिछले कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा तापमान लोगों को परेशान कर रहा था। दिन में चल रही लू और चिलचिलाती धूप से जनजीवन प्रभावित हो गया था, लेकिन सुबह में बदले मौसम ने माहौल को सुहावना बना दिया।

सुबह के समय भी बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे तेज धूप का असर कम हो गया और लोगों ने राहत भरे मौसम का आनंद लिया।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 4 मई तक मौसम का मिजाज मिला-जुला बना रह सकता है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और फिलहाल हीट वेव से राहत मिलेगी।

इस बारिश से किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। खेतों में खड़ी फसलों को नमी मिलने से फायदा होगा, हालांकि अत्यधिक बारिश होने पर नुकसान की संभावना भी बनी रहती है। फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ दिनों के लिए राहत मिल गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस