12:52 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

अब्दुल्लागंज में 4 मई से शुरु होगी श्रीम‌द्भागवत कथा।

कथा में पहुंचेंगे कई जिलों के साधु-संत और भक्तजन।

उझानी बदांयू 29 अप्रैल।

बड़ा हनुमान मन्दिर, अब्दुल्लागंज में श्रीम‌द्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 4 से 11 मई तक श्री जगन्नाथ धाम नैमिषारण्य सीतापुर पीठाधीश्वर पूज्यपाद् श्रीमज्जजगद्‌गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रामचन्द्राचार्य महाराज के श्री मुख से होगी। मुख्य यजमान ओमप्रकाश शर्मा रहेंगे।

बड़ा हनुमान मन्दिर महंत कमला कान्त महाराज और राजीव लोचन महाराज ने संयुक्त रुप से बताया कि श्रीम‌द्भागवत कथा दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक होगी। 4 मई को सुबह 8 बजे से पीतवस्त्र धारी मातृशक्तियों और देवकन्याओं द्वारा सुसज्जित झांकियों के साथ भव्य कलश यात्रा ग्राम के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। मुख्य चौराहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

कलश यात्रा के बाद कथा शुरु होगी। इस कथा में दूर दराज के साधु-संत और भक्तजन पहुंचेंगे।
कथा की तैयारियों में धर्मेंद्र कुमार शर्मा, ममता शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, आरती शर्मा, अजब सिंह यादव व ग्रामीणजन लगे हुए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.