8:41 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में छाए बादल, गर्मी से मिली राहत।

उझानी में छाए बादल, गर्मी से मिली राहत।

उझानी बदांयू 29 अप्रैल।

उझानी में आज सुबह सुबह मौसम बदलने से तापमान 3 डिग्री गिरा है बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से मिली राहत।

बदायूं में मौसम ने करवट ली है। बादल छाए रहने से तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही तेज धूप और लू से लोग परेशान थे। लेकिन अब आसमान में बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया है। दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 42° से नीचे आ गया है। अब 31 % दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन में हल्की बारिश की संभावना है। बुध-गुरु को 16-22% बारिश के चांस हैं। इससे तापमान और गिरकर 34° तक आ सकता है।

गर्मी से राहत मिलते ही लोग दिन में भी बाहर निकल रहे हैं। बारिश हुई तो खेतों में नमी बढ़ेगी। लेकिन मार्च जैसी बारिश हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका है। पहले बारिश और ठंडी हवाओं से 4 डिग्री पारा गिरा था तो किसानों को दोबारा स्वेटर निकालने पड़े थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.