2:11 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- पुरानी अनाज मंडी में दुकानें बनाने की प्रक्रिया शुरू, अतिक्रमण हटाऐ नहीं तो चलेगा बुल्डोजर

उझानी- पुरानी अनाज मंडी में दुकानें बनाने की प्रक्रिया शुरू, अतिक्रमण हटाऐ नहीं तो चलेगा बुल्डोजर।

उझानी-बदांयू 28 अप्रैल।

नगर के मोहल्ला भदवार गंज पुरानी अनाज मंडी में मार्केट बनाने की प्रक्रिया लगता है शुरू हो चुकी है। आज दोपहर नगरपालिका के सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सरकारी जमीन पर भूसा,फड व अतिक्रमण किए दुकानदारों को चेतावनी दी कि कल तक जमीन खाली कर दें नहीं तो बुल्डोजर से हटा दिया जाएगा।

आज दोपहर नपा के खाद्य निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुरानी अनाज मंडी में नगर पालिका की ज़मीन पर अतिक्रमण कर कब्जा किए दुकानदारों को चेतावनी दी कि कल तक अपने भूसा,फड, खोखे, ठेले, खोमचे को स्वयं हटा ले। वर्ना बुल्डोजर द्वारा हटा दिया जाऐगा।

सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी ने बताया कि नगरपालिका की जमीन पर दुकानें बनाने का कार्य किया जाना है। जिससे बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हो, वही नगरपालिका की दुकानें बनने से आमदनी में भी इजाफा होगा। आज खुद हटाने का अल्टीमेटम दिया है।अगले दिन ना हटाने पर बुल्डोजर से ढ़हा दिया जाएगा।
———-

तो क्या आढ़तियों द्वारा किए पक्के निर्माण को भी ढ़हा दिया जाऐगा ?
कुछ आढ़तियों ने नगरपालिका की भूमि पर पक्के निर्माण कर लिंटर डाल दिए गये है,क्या उनको भी बुल्डोजर से तोड़ दिया जाएगा। क्योंकि आढ़तियों को जमीनें नगरपालिका ने पट्टे पर किसानों के ट्रेक्टर ट्राली व पहले चलने वाली बैलगाड़ियों के खड़े होने को आवंटित की थी। जिसपर कई लोगों ने 10 से 15 फिट तक पक्के निर्माण कर लिऐ है। अगर उन्हें हटाया गया तो कई के मकान भी चपैट में आएंगे।————

फिर निकला दुकाने बनाने का जिन्न…. बाहर ?

नोटिस की प्रक्रिया पूरी करने को आज ज्यादातर दुकानदारों के नाम पते भी नपा की टीम ने नोट किऐ है। खाद्य निरीक्षक का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की चेतावनी के साथ ही नोटिस की प्रक्रिया भी साथ चलेगी। पिछले दिनों नगरपालिका के 20 सभासदों ने भी पुरानी अनाज मंडी में दुकानें बनाने के जिन्न को पालिका अध्यक्ष को शिकायती पत्र सोंप कर बाहर निकाला था। कई साल पहले मार्केट बनाने को शासन से प्रस्ताव पास होकर ,कुछ रूपये भी अवमुक्त हुए थे किन्हीं कारणों से उस समय उस प्रोजेक्ट पर रोक लग गई थी। अब फिर से दुकानें बनाने का जिन्न बाहर आ गया है।


राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.