10:07 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – कुकर फटने से महिला घायल, बरेली रैफर

उझानी – कुकर फटने से महिला घायल, बरेली रैफर।

उझानी-बदांयू 28 अप्रैल।

कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज में खाना बनाते समय कुकर फटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे बरेली रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सत्यवती देवी 46 पत्नी सीताराम सुबह अपने घर पर चूल्हे पर दाल बना रही थीं। काफी देर तक कुकर में सीटी नहीं आने पर उन्होंने कुकर को हिलाकर देखा। इसी दौरान अचानक कुकर फट गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं।

घायल सत्यवती को तत्काल उझानी नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली रेफर कर दिया।

इस मामले में उपनिरीक्षक अनुज यादव ने बताया कि उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं है और वे सूचना मिलने पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.