6:16 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भव्य शोभायात्रा से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, 11 कुंतल पुष्पों से हुआ जोरदार स्वागत

 

कुंवरगांव। नगर के प्राचीन बटुक नाथ मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साह ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया। रास्ते भर नगरवासियों ने करीब 11 कुंतल फूल बरसाकर शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए रामलीला मैदान स्थित मंदिर परिसर पहुंची। यहां बीते तीन दिनों से धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। सोमवार को वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार वेदी पूजन, शर्कराधिवास और औषधिवास जैसे अनुष्ठान संपन्न कराए गए। वहीं शाम के समय मंदिर में भव्य आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

 

आयोजक सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर रामवीर सिंह ने जानकारी दी कि मंगलवार को वेदी पूजन के साथ मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसके बाद हवन-पूर्णाहुति और रात्रि में दुर्गा जागरण का आयोजन प्रस्तावित है। मंदिर में शिव परिवार और बजरंगबली की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

वैदिक अनुष्ठानों का संचालन पंडित वेद प्रकाश शंखधार, आचार्य निर्दोष शर्मा, अनमोल शर्मा, पर्व शर्मा और आकाश चतुर्वेदी द्वारा किया जा रहा है। सभी आचार्य बरेली जिले के रामगंगा स्थित श्रीमती जयदेवी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय से जुड़े हैं।

इस दौरान सुनील कुमार सिंह, पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, वरुण कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, पूजा सिंह, सलोनी सिंह, रवि प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नगर में धार्मिक वातावरण के बीच यह आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस