10:55 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन

सहसवान नगर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया विपक्ष का पुतला फूंका।

सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में विपक्ष द्वारा किए गए असहयोग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सहसवान नगर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। और विपक्ष का पुतला फूंका।।

माहेश्वरी होस्टल कंपाउंड में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालते हुए विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की तथा उनका पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संयोजन व संचालन नेहा गुप्ता माहेश्वरी (जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा, बदायूँ) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अतिथिगण श्रीमती सीमा राठौर (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा), श्रीमती आरती कश्यप (जिला मंत्री, भाजपा) ने कार्यक्रम को संबोधित किया । श्रीमती सीमा सक्सेना (नामित सभासद), श्रीमती राजबाला शाक्य (नगर अध्यक्ष, महिला मोर्चा) उपस्थित रहीं।एवं श्रीमती निशा यादव जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।।


वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, किंतु विपक्ष द्वारा इसका विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर इस अधिनियम के समर्थन में आगे आने का आह्वान किया।विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता है , और विपक्ष महिला को चूल्हे और घूंघट तक सीमित देखना चाहता है।।
कार्यक्रम में द्रौपा देवी, निशा,मेहनाज़,दिव्या एवम बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस